धनकुराली के ग्रामीणों का सड़क का सपना जल्द होगा पूरा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दी स्वीकृति..

Dhankurali will soon be connected by road. Hillvani News
जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में जिला योजना के अंतर्गत ममणी उरोली धनकुराली तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 1.03 हेक्टयर वन भूमि का गैर वानिकी कार्यों हेतु लोक निर्माण विभाग को प्रदान कर दी गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम धनकुराली के लोगों में खुशी की लहर है। धनकुराली ग्राम के रधुवीर सिंह राणा जो कई सालों से इस सड़क व वन की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे उन्होने भी वन स्वीकृति मिलने के बाद खुशी व्यक्त की है। उन्होने कहा कि हमारी ग्राम सभा का सालों का सपना अब जल्द पूर्ण होगा और साथ ही उन्होने क्षेत्रीय विधायक का भी आभार व्यक्त किया है। यह सैद्धान्तिक स्वीकृति निम्नलिखित शर्तों पर प्रदान की गई है।
1- वन भूमि की विधिक परिस्थिति नहीं बदली जाएगी।
2- परियोजना के लिए आवश्यक गैर वन भूमि प्रयोक्ता अभिकरण द्वारा सौंपे जाने के बाद ही वन भूमि सौंपी जाएगी। (पूर्ण जानकारी के लिए नीचे पीडीएफ पढ़ें)
यह भी पढ़ेंः आरक्षण विधेयक राजभवन ने लौटाया! सरकार सदन से फिर करेंगी पास, जानें किसे मिलेगा फायदा..
आपको बता दें कि जखोली विकासखंड के ग्राम धनकुराली लोगों का दशकों पूराना सपना अब जल्द पूरा होने वाला हैं। दशकों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम धनकुराली के लोगों में खुशी की लहर है। यहां के लोगों का खेती-बाड़ी मुख्य व्यवसाय है। लेकिन सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को बीमार और प्रसव पीड़ित महिलाओं को सड़क मार्ग तक पंहुचाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती है। धनकुराली के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग में पहुंचने के लिए जंगल और कठिन पैदल मार्ग से गुजरकर जाना पड़ता है। लेकिन अब वन स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान धूम सिंह राणा, गांव के ग्रामीणों में खुशी व्यक्त की है।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की बाढ़! 8 अन्य भर्तियों में धांधली के मिले सबूत, जल्द होगा मुकदमा दर्ज..
पूर्ण जानकारी के लिए नीचे पीडीएफ पढ़ें