कांग्रेस ने मीडिया कमेटी की भंग, नई मीडिया पैनलिस्ट लिस्ट की जारी..

0
Uttarakhand Congress dissolves media committee. Hillvani

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैलिस्टों की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती: भारतीय वायु सेना ने किए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, ऐसे करें आवेदन..

मीडिया पैनल में राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ. आर.पी. रतूडी, डाॅ. प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ. प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पाॅल, लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चैधरी, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चौहान, को शामिल किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Low Testosterone Level: लो टेस्टेस्टेरोन के कारण पुरूषों को करना पड़ सकता है इन समस्याओं का सामना, रहें सतर्क..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *