उत्तराखंड: मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट जारी..

0
Meteorological Department issued heavy rain alert.hillvani

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक  26, 27 और 28 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है और इस बदलाव को प्रदेश में मानसून आने की प्रबल संकेत भी माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने साथ ही लोगों को सचेत रहने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः मां की घिनौनी करतूत से कोख शर्मसार। 12 साल की बेटी की कराई 2 शादियां, दूसरा पति 36 साल का हुई गर्भवती.. मां और पति गिरफ्तार।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 28 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 से बारिश के आसार को देखते हुए भूस्खलन, सड़कें बंद होना, पहाड़ में नदियों नाले के जलस्तर बढ़ना तथा निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है। लिहाजा एहतियात बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: भारत की 5 हेक्टेयर जमीन पर नेपाल का अतिक्रमण..

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल: प्रदेश में शुक्रवार को ज्यादातर स्थानों पर चटख धूप खिली। दोपहर में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस ने बेहाल किया। देहरादून समेत अन्य मैदानी स्थानों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

तापमान में हो सकती एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि: शनिवार को भी मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। ऐसे में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने के चलते रविवार से वर्षां के आसार बन रहे हैं।

28 या 29 जून को प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून: कुमाऊं में भारी वर्षा और गढ़वाल में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानी स्थानों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 28 या 29 जून को प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर गहराया बिजली संकट, जानिए ऊर्जा निगम कब-कहां कितने घंटों की करेगा कटौती..


4.3/5 - (3 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X