चारधाम यात्राः तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त। महिला सहित 2 की मौत, 13 घायल..

Tempo Traveler full of pilgrims crashes hillvani news
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जिसमें एक पुरुष व एक महिला शामिल है। जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आपको बता दें कि गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन हादसे की सूचना पर 35वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: भाजपा ने सबको चौंकाया, राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी किया घोषित। जानें किसे बनाया उम्मीदवार…
जानकारी के अनुसार गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं। कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।
यह भी पढ़ेंः पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की दिनदहाड़े हत्या, Ak-47 से चली 30 राउंड फायरिंग। सवालों के घेरे में पंजाब सरकार…