उत्तराखंड में भीषण हादसाः बस खाई में गिरी, 5 की मौत, मची अफरा-तफरी..
उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र नगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में विभिन्न राज्यों के कुल 25 से 30 यात्री बैठे होने की प्राथमिक सूचना मिली है। घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः जम्मू कश्मीर में गोली लगने से अग्निवीर जवान दीपक सिंह का निधन, परिजनों में मचा कोहराम..
जानकारी के अनुसार भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। लेकिन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बस करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया शुरू, इन मतदाताओं की बढ़ सकती है परेशानी..
