मौसम: 5 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट, अब कड़ाके की ठंड का दौर होगा शुरू..

0
hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का आगमन हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी और बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 2 दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगे भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें: प्रमुख औषधीय वनस्पतियों का भंडार है उत्तराखंड, पढ़ें इन बहुमूल्य वनस्पतियों के बारे में.. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावनाएं हैं और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी जिलों पर भी पड़ेगा और वहां भी तापमान में गिरावट महसूस होगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 4 दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस बारिश के बाद लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। आगे भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया देवस्थानम बोर्ड भंग। तीर्थ पुरोहित खुशी से झूमे, धामी का करेंगे कल भव्य स्वागत..

बता दें कि नवंबर में राज्य में सामान्य से 86 फ़ीसदी कम बारिश हुई है जिस वजह से राज्य में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में इस दौरान बिल्कुल बारिश नहीं हुई है जिस वजह से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बरसात से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार माना जा रहा है और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने दौड़ाई उल्टी दिशा में बस। चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X