केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की हुई घोषणा…
उत्तराखंड के पवित्र धामों की यात्रा के लिए श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को होगी। केदारनाथ धाम के कपाट इसी दिन विधिवत रूप से खुल जाएंगे, जिससे यात्रा का आधिकारिक आगाज होगा। केदारनाथ धाम सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है, जो चार धाम यात्रा का हिस्सा है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होने आते हैं। केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 11,968 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
बता दें, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ चारधाम और पंच केदार का एक हिस्सा है। यहां पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं। बता दें कि पिछले साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे और जैसे ही कपाट खुले लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग दर्शन भी नहीं कर पाए और उन्हें वापस लौटना पड़ा। ऐसे में अब इस साल लोग बाबा के दर्शन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी।
अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट
उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। 19 अप्रैल अक्षय तृतीय है। खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा।
