रायपुर क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम से 24 लाख रूपये की ठगी, गिरफ्तार…

देहरादून : रायपुर क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से किशोरी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार 24 नवंबर को रायपुर निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उनकी 17 वर्ष पुत्री बिना बताए घर से चली गई।

उन्हें शक था कि मोहम्मद रिजवान पुत्र जुल्फिकार निवासी बिजनौर यूपी उसे बहला फुसलाकर भागा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। पता चला कि घर से भी फरार है। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार को आरोपी को आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार किया। नाबालिग उसके साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X