Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए है। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती है, उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि रक्षा बंधन के दिन उत्तराखंड की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी।

यह भी पढ़ेंः समाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पण: महाराज

यह फैसला महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने भाइयों से मिलने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाती हैं। इससे उन्हें आर्थिक बोझ कम होगा और वे अपने भाइयों से मिलने के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने कहा है कि यह फैसला महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए ऐसी और भी योजनाएं लाएगी जिससे उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है जिसमें बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देना एक छोटा सा प्रयास है जो उन्हें अपने भाइयों से मिलने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः गैरसैंण विधानसभा सत्र में आ सकता है अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X