चम्बा थाने के पास भारी भूस्खलन, एक बच्ची सहित 3 दबे। मची अफरा-तफरी..

0
Heavy landslide near Chamba police station. Hillvani News

Heavy landslide near Chamba police station. Hillvani News

प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है, जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं। बार-बार हाईवे भी बाधित हो रहा है। वहीं अब दोपहर में टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है। नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। पुलिस मौके पर है। बचाव कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः अपडेटः गंगोत्री हाईवे पर हादसा.. सात शव बरामद, रेस्क्यू जारी..

भूस्खलन के कारण चंबा- नई टिहरी रोड बंद हो गई। जिस कारण वाहनों का भारी जाम लग गया है। भूस्खलन हादसे में कंडी सौड़ निवासी सुमन खंडूड़ी की पत्नी पूनम खंडूरी, दीदी सरस्वती और चार महीने के बच्चा भी कार समेत मलबे में दबे हैं। सुमन खंडूरी अपनी ससुराल वीड गांव जा रहे थे। चम्बा में उन्होंने अपनी कार पार्किंग के पास खड़ी की और समान लेने बाजार चले गए। इसी दौरान पहाड़ से चट्टानों का मलबा कार के ऊपर आ गिरा।

यह भी पढ़ेंः मदमहेश्‍वर घाटी के बनातोली में बना अस्थाई पुल, आवाजाही शुरू..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *