उखीमठः अरूणाचल प्रदेश में शहीद हुए नायब सुबेदार गोपाल राम को नम आँखों से दी गई अन्तिम विदाई..

0
Last farewell given to Naib Subedar Gopal Ram with moist eyes. Hillvani News

Last farewell given to Naib Subedar Gopal Ram with moist eyes. Hillvani News

शुक्रवार को अरूणाचल प्रदेश के किपीटू पोस्ट पर डयूटी के दौरान शहीद हुए 45 वर्षीय नायब सुबेदार गोपाल राम का उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक भणज क्यूजा घाटी में सैन्य सम्मान के साथ नम आँखों से अन्तिम विदाई दी गयी। उनके निधन से उनके पैतृक भणज गाँव सहित सम्पूर्ण क्यूजा घाटी में शोक की लहर छा गयी है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मूल रूप से क्यूजा घाटी के भणज गांव निवासी नायब सुबेदार गोपाल राम 401 एलटीएडी रेजिमेंट अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। शुक्रवार को डयूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से वे शहीद हो गये थे। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को नायब सुबेदार फारूख खान के नेतृत्व में भणज गाँव लाया गया था। गोपाल राम के पार्थिव शरीर के भणज गाँव पहुंचने पर उनकी पत्नी व परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। दोपहर 12 बजे उनके गाँव भणज में उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शनों के लिए रखा गया तथा परिजनों व रिश्तेदारों ने उन्हें नम आंखों से अन्तिम विदाई दी।

यह भी पढ़ेंः चमोली हादसे के बाद हुए ऑडिट में बड़ा खुलासा, रुद्रप्रयाग में सेफ नहीं हैं ये सीवर ट्रीटमेंट प्लांट..

अन्तिम दर्शन करने के बाद भणज गाँव से उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक तक शव यात्रा में कई सैकड़ों जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, परिजन, सेना के अधिकारी, तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, 6 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के मेजर सुरेश सुलहे, सुबेदार आरसी त्रिपाठी, सुबेदार ईसला, नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, कुलदीप नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गयी तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखो से अन्तिम विदाई दी। उनकी अन्तेष्ठि को उनके पुत्र अंकित ने मुखाग्नि दी! इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, प्रकाश पुरोहित, कुवर सिंह नेगी, मानवेन्द्र नेगी, डॉ. गौरव कठैत, पूर्व प्रधान महेन्द्र रावत, रजपाल लाल, प्रभारी निरीक्षक अगस्त मुनि सदानन्द गैरोला, राजस्व उप निरीक्षक सन्तोष नेगी, ओम प्रकाश, अमित सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः रुद्रप्रयाग के DM को अवमानना का नोटिस, HC ने एक सप्ताह के भीतर मांगा जवाब। जानें क्या है मामला..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X