उत्तराखंडः नदी में मिले मानव अंग, फैली सनसनी। पुलिस जांच में जुटी..

0
human body found in river. Hillvani News

human body found in river. Hillvani News

उत्तराखंड में एक सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर के क्षेत्र में फैलने के बाद हलचल मच गई। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की बाजपुर तहसील में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः Viral News: धामी सरकार में दायित्व बंटवारे की सूची वायरल, भाजपा नेताओं में बेचैनी। जानें सच..

बताया जा रहा है कि सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC ने इस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, पढ़ें पूरी जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *