उत्तराखंड: द्वितीय और तृतीय केदार के द्वार खुलने की तिथि तय, जानें किस दिन खुलेंगे कपाट..

0
Date fixed for opening of second and third Kedar. Hillvani News

Date fixed for opening of second and third Kedar. Hillvani News

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे। आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः विभागों में 15 फीसदी तबादले की तैयारी। इन शिक्षिकाओं को मिलेगी तबादले में छूट तो इन कर्मियों के लिए बनेगी विशेष समिति..

ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: सड़क हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत, तीन घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X