होली महोत्सव में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों का किया गया सम्मान

0
25 celebrities were honored in Holi festival. Hillvani News

देहरादून में वृहद होली मिलन समारोह में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ये समारोह पूरे गढ़वाल मंडल के 54 गांव के ढोंडियाल समाज के लोगों ने आयोजित किया। ढोंडियाल भ्रातृ मंडल कल्याण समिति के बैनर तले इस आयोजित होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में डॉ. अरुण प्रकाश ढोंडियाल, डॉ. सविता मोहन ढोंडियाल को सम्मानित किया गया तो संस्कृति और कला के क्षेत्र में देश विदेश तक उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर गायिका संगीता ढोंडियाल और गीत नाटक प्रभाग से सम्मानित कलाकार जगदीश ढोंडियाल को सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक कार्यों के लिए पूर्व आईएएस अरुण ढोंडियाल और हेमलता ढोंडियाल को सम्मानित किया गया। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए संजय ढोंडियाल को सम्मानित किया गया। जनसेवा के लिए पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता सच्चिदानंद भारती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई और विभूतियों को भी सम्मान दिया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उमेश ढोंडियाल और सचिव प्रभाकर ढोंडियाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को अपने समाज से जोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *