दर्दनाक हादसाः देर रात खाई में गिरी कार, सुबह-सुबह लगी जानकारी। कार सवार 2 लोगों की हुई मौत..

0
2 people died in a late night car accident. Hillvani News

2 people died in a late night car accident. Hillvani News

पिथौरागढ़ जनपद के झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के समीप देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने का दुःखद समाचार है। दुर्घटना का पता सोमवार सुबह लगा। समय से यदि पता चल जाता तो शायद दोनों जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसर आज सुबह सोमवार को कुछ लोगों ने अमतड़ी से कुछ दूर एक कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को दुर्घनाग्रस्त कार संख्या यूके05टीए – 3501 के पास दो शव पड़े हुए मिले।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने विधायकों से मांगे थे 10-10 औचित्यपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव, गढ़वाल के इन विधायकों ने भेजे प्रस्ताव..

जिसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस व एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी 46 वर्षीय भुवन राम पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी 45 वर्षीय डंबर राम पुत्र शेर राम के रूप में हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट रहे थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है। माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे। अन्यथा उन्हें बचाया भी जा सकता था। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा नेताओं की बैचेनी बढ़नी हुई शुरू, मुख्यमंत्री धामी जल्द बांट सकते हैं दायित्व। कवायद शुरू..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *