खबर अपडेटः बदरीनाथ हाईवे हादसा। मलबे में दबे 8 मजदूरों को निकाला, 2 मजदूरों की मौत..

2 laborers killed in Badrinath highway accident. Hillvani News
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी। 9 मजदूर दबे..
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। जबकि छह घायल हो गए। वहीं जानकारों से पता चला कि ये पुल करीब 64 करोड़ की लागत से बन रहा है, और इस पुल का निर्माण ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हो रहा है। इस पुल का निर्माण आरसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। और अभी पुल के लिए शटरिग का कार्य चल रहा है। इसी दौरान आज सुबह ये हादसा हो गया।
यह भी पढ़ेंः Horoscope Today 20 July: इन राशि वालों को उठाना पड़ सकता है नुकसान, इनको फायदा..