Hillvani

रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी से खास बातचीत..

रुद्रप्रयाग: निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिह कंडारी अपने नांमाकन के बाद लगातार रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के गांव का भ्रमण कर आम जनता से जनसंवाद कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और उनको प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने जखोली ब्लॉक के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल को टिकट दिया। जिसके बाद मातबर सिंह कंडारी द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। जिसमें उनको रुद्रप्रयाग की पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा ने भी अपना समर्थन दिया साथ ही कांग्रेस के युवा नेता अंकुर रौथाण और वरिष्ठ नेता ठाकुर गजेंद्र पंवार ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हिलवाणी की टीम चुनाव भ्रमण में रुद्रप्रयाग पहुंची और पूर्व कैबिनेट मंत्री जी से खास बातचीत की। आप भी देखें और सुने क्या बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी….

5/5 - (104 votes)
Exit mobile version